निर्विरोध टॉस कर चुने वार्ड मेंबर का मतदाता सूची से नाम गायब

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

                        2 जनवरी।मतदाता सूचियों में खामियों के चलते लोग परेशान हैं। सरकाघाट उपमंडल की रिस्सा पंचायत में टॉस से वार्ड मेंबर मनोहर लाल का चुनाव हुआ, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में ही नहीं है। इससे वह पंचायत चुनाव से बाहर हो गए हैं। इसी तरह जमनौण से हरीश कुमार प्रधान पद के लिए प्रत्याशी थे, लेकिन इनका भी सूची में नाम नहीं है।पिंगला की रमणा देवी बीडीसी और परसदा हवाणी की प्रियंका प्रधान पद के लिए उम्मीदवार थीं, लेकिन मतदाता सूची में नाम न होने से वे बाहर हो गए हैं। बलद्वाड़ा के मटोखर वार्ड से रशाद बीबी और नानकी देवी का नाम भी वोटर लिस्ट में नहीं है। इन्होंने कहा कि उनका वोटर कार्ड है और पहले भी मतदान करते आ रहे हैं। ऐसी लापरवाही समझ से परे है।


हैरानी की बात है कि नामांकन से पहले ही लोगों ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया था। नामांकन की बारी आई तो उनके नाम मतदाता सूची में ही नहीं हैं। प्रशासन की मानें तो लोगों को बताया गया था कि मतदाता सूचियां निरीक्षण के लिए उपलब्ध हैं, इसलिए इसमें नाम देखकर शिकायत सुनिश्चित करने के लिए कहा था। इस बारे में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम सरकाघाट जफर इकबाल ने कहा कि मतदाताओं को नाम अपडेट करने के लिए पहले बहुत समय दिया गया था। अब यह सूचियां लॉक हो गई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *