निजीकरण के खिलाफ प्रदेश भर में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

16 मार्च। निजीकरण के खिलाफ आज भी प्रदेश भर में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ  बैंक यूनियन्स के  बैनर तले नौ यूनियनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हड़ताल से बैंकों कामकाज प्रभावित हुआ है। कई क्षेत्रों में एटीएम खाली होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी शिमला में दूसरे दिन भी बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

इसके अलावा सिरमौर जिले के नाहन में भी बैंक यूनियन ने प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि सरकार लगातार अनुचित नीतियां लागू कर रही हैं। निजीकरण से आम आदमी को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बैंक यूनियनों के संयोजक गोपाल शर्मा ने कहा कि केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री ने पब्लिक सेक्टर बैंकों के निजीकरण का प्रस्ताव रखा है। निजीकरण के बाद आम लोगों के लिए बैंकों से ऋण लेना मुश्किल हो जाएगा। हड़ताल से प्रदेश भर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *