निगम भंडारी,यदोपति ठाकुर व अमित पठानिया में से एक बनेगा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष:यह बने महासचिव

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

30 अक्टूबर : हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव का रिजल्ट घोषित हो गया गया।अध्यक्ष,उपाध्यक्ष को छोड़ कर सभी पदों के लिए परिणाम आ गया है।प्रदेश युवा कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में 116215 सदस्य ने अपने मत का इस्तेमाल किया था,

जबकि 540 सदस्य ने वोट नहीं किया।अहम यह है कि इस बार युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का चयन दिल्ली में इंटरव्यू के माध्यम से होना है।सबसे अधिक वोट लेने वाले किनौर के निगम भंडारी,मंडी के यदोपति ठाकुर व कांगड़ा के अमित पठानिया में से कोई एक अध्यक्ष बनेगा।

निगम भंडारी ने सबसे अधिक 40010 मत प्राप्त कर पहला स्थान हसिल किया है,जबकि 37732 मत लेकर यदोपति ठाकुर दूसरे स्थान पर है।अमित पठानिया 5998 मत लेकर तीसरे स्थान पर है।तीनों का चयन प्रदेश अध्यक्ष के लिए प्रतिनिधि के तौर पर हुआ है।इन तीनों में से एक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनेंगे।दिल्ली में इंटरव्यू के माध्यम से अध्यक्ष पद का चयन होगा।

इससे पूर्व सबसे अधिक मत लेने वाले को अध्यक्ष घोषित किया जाता था,लेकिन इस बार इस व्यवस्था में थोड़ा बदलाव लाया गया है।सुरजीत भरमौरी ने 2255 मत प्राप्त किए है।इन्हें प्रदेश महासचिव बनाया गया है।जितेंद्र धीमान 1104 मत लेकर महासचिव बने है।इनके अलाबा होतम राम 2846 मत प्राप्त कर महासचिव बने है।नीलम कौंडल 377,रजनीश मेहता 1698,गोल्डी 2736,अखिल शर्मा अग्निहोत्री 1657,गोविंद शर्मा 3240,सुकरांत भटिया 792,आभा नेगी 306,अब्दुल 533,अरुणा महाजन 654,प्रेम डोगरा 518,अलोभ चौहान 1223,एएनयू कुमार मराठा 286,रितिका ठाकुर 657,रवि सिंह 1276,अंकुश ठाकुर 1699,ज्योति 515,शौभाग्यशाली 18,दिशा सूद 397,अनिता 350 व प्रीति नर 424 मत लेकर प्रदेश महासचिव का  पद प्राप्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *