नालागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी बावा हरदीप सिंह ने भरा नामांकन, लोगों की उमड़ी भारी भीड़

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

यशपाल ठाकुर,नालागढ़

19 जनवरी।नालागढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी व प्रदेश इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह ने बुधवार को अपने हजारों समर्थकों की मौजूदगी के बीच अपना नामांकन पत्र भरा। नालागढ़ के एसडीएम कार्यालय में उन्होंने अपने नामांकन संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण की।इस दौरान नालागढ़ में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल,शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


जनसभा में नालागढ़ की विभिन्न पंचायतों व कस्बो से हजारों की तादाद में लोग जनसभा में उपस्थित हुए।जनसभा में उमड़ी लोगों कीभीड़ देखकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष काफी खुश नजर आए।मुख्यमंत्री सहित सभी नेताओं ने लोगों से बावा हरदीप सिंह को बड़े मार्जिन से जिताने की अपील की। जनसभा में जुटी भीड़ से नालागढ़ में कांग्रेस फ्रंटफूट पर आ गई है।लोग इसे बावा हरदीप सिंह की जीत का पहला कदम बता रहे है।यहां बता दे कि प्रदेश इंटक अध्यक्ष व नालागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी बावा हरदीप सिंह पिछले लगभग 20 वर्षो से नालागढ़ की राजनीति में सक्रिय है। 2012 से 2017 के दौरान तत्कालीन वीरभद्र सरकार में भवन निर्माण व श्रम कल्याण रहते हुए नालागढ़ में उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्य अभी भी मिसाल बने हुए है। गत विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के तत्कालीन कांग्रेस विधायक लखविंदर सिंह राणा के भाजपा ज्वाइन करने के चलते,उन्हें एन मौके पर कांग्रेस का टिकट थमाया गया था तथा बावा हरदीप ने कांग्रेस के सच्चे सिपाही की तरह इसे चुनौती की तरह स्वीकार करते हुए डटकर मुक़ाबला किया व दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद भी वह नालागढ़ की जनता के हर सुख दुख में साथ जुड़े रहे, जिसके चलते अब नालागढ़ में उनका अच्छा खासा जनाधार बन गया है। इसकी बानगी बुधवार को देखने को मिली जब हजारों की तादाद में नालागढ़ की महिलाएं, युवा व बुजुर्ग उनकी जनसभा में पहुंचे।
गौरतलब है की नालागढ़ के लिए यह विधानसभा चुनाव बड़ा अहम है। प्रदेश में सरकार कांग्रेस की है व अभी भी कांग्रेस सरकार का लगभग साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल बाकि है, ऐसे में यहां अगर सत्ता पक्ष का विधायक चुनकर आता है,तो नालागढ़ के विकास कार्य तेज़ी पकड़ सकते है। नालागढ़ के लोगों के जहन में भी यही बात है, जिसके चलते बावा हरदीप सिंह को इसका फायदा मिलता दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *