नालागढ़ अस्पताल में सेवा भारती का परमार्श सहायता केन्द्र शुरू

Spread the love

सेवा, संस्कार, समरसता को आगे बढ़ाने में सेवा भारती देश में अग्रणी संस्था: महेन्द्र पाल

आवाज़ ए हिमाचल 

शांति गौतम, बीबीएन। सामुदायिक अस्पताल नालागढ़ में सेवा भारती परमार्श सहायता केन्द्र का एसडीएम नालागढ़ महेन्द्र पाल ने विधिवत रूप से रीबन काटकर आम जनता को समर्पित किया।

कार्यक्रम में सेवा भारती हिमाचल के प्रांत संगठन मंत्री राकेश मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने सेवा भारती का विस्तृत परिचय देते हुए कहा कि एक लाख सत्तर हजार से अधिक सेवा कार्य देश भर में सेवा भारती द्वारा चलाये जा रहे हैं जो समाज के लोगों के सहयोग व प्रेरणा से वंचित लोगों के हितों के लिए तथा उनको आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से किये जा रहे हैं। हिमाचल में सेवा भारती पिछले पच्चीस वर्षों से सेवारत है तथा प्रदेश के सभी जिलों में वहां की जरूरतों के हिसाब से अलग अलग सेवा प्रकल्प चलाये जा रहे हैं, जिनमें मुख्य तौर पर शिमला, टांडा अस्पताल कांगडा, मंडी, नेरचैक, उना और भरमौर के चिकित्सालयों में सेवा भारती द्वारा मरीजों के लिए सुबह का चाय नाश्ता, निःशुल्क आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर, कम्बल-दरी, चद्दर तथा किफायती दाम पर एम्बुलेन्स सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसी कड़ी में अब नालागढ़ केन्द्र भी जुड़ गया है।

मुख्य अतिथि एसडीएम महेन्द्र पाल ने सेवा भारती की समस्त टीम का अभिवादन करते हुए कहा कि नालागढ़ अस्पताल में ऐसे सेवा प्रकल्प की बहुत ज्यादा जरूरत थी क्योंकि यहां पर दूर-दूर से बहुत ज्यादा संख्या में मरीज आते हैं, जिनका अब सेवा भारती के माध्यम से सही मार्ग दर्शन होगा तथा मरीजों को भी सही समय में उचित चिकित्सा लाभ मिलेगा । उन्होंने कहा कि जब उनके ध्यान में सेवा भारती के माध्यम से यह प्रस्ताव आया तो उन्होंने बिना देर किए आकेएस की पहली बैठक में ही निर्णय लेकर अस्पताल के प्रवेश द्वार पर एक कमरा सेवा भारती के लिए आबंटित किया, जिसमें आज यह सेवा प्रकल्प बहुत ही कम समय के अंदर शुरू किया गया है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अधिक से अधिक दान सेवा देने की अपील की है। इस अवसर पर फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री हिमाचल इकाई की ओर से सेवा भारती प्रकल्प के लिये ग्यारह हजार रूपये दान स्वरूप प्रदान किए।

इस अवसर पर सेवा भारती प्रांत संगठन मन्त्राी राकेश हिन्दु, एसडीएम महेन्द्र पाल उच्च चिकित्सा अधिकारी संयोग , नालागढ़ इकाई अध्यक्ष जगदीप सिंह, सचिव अनिल मलिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राज कमल, विभाग मंत्री रणेश ठाकुर, सुरेन्द्, डीएस सतपाल जस्सल, वेद प्रकाश बददी इकाई अध्यक्ष अखिल मोहन नालागढ़ इकाई संयोजक राम प्रताप, राधा कृष्ण किशोर गौतम, उमेश शर्मा, चन्द्रमणी धीमान, इन्दु वैद्य, महिला स्वास्थ्य संघर्ष वाहिनी संयोजिका शुषमा शर्मा पंकज वशिष्ठ, सन्तोष कुमार शर्मा, जगदीश भारद्वाज, पंजाब एण्ड सिन्ध बैंक के मुख्य प्रबन्धक सिधार्थ , राकेश कुमार, समशेर सिंह, रणजोत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *