नालागढ़ के नशा निवारण केंद्र में पंजाब निवासी युवक की मौत, पुलिस जांच जारी

07 फरवरी : नालागढ़ के थांथेवाल क्षेत्र में स्थित एक नशा निवारण केंद्र में पंजाब निवासी एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के सरहंद निवासी करीब 37 वर्षीय योगेश नालागढ़ के एक नशा निवारण केंद्र में भर्ती था, जहां उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस द्वारा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *