नालागढ़ के जीत सिंह गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में दिखाएंगे बाइक स्टंट

बीबीएन , 26 जनवरी , कविता शांति गौतम: 

नालागढ़ के भांगला गांव निवासी जीत सिंह का चयन 26 जनवरी, सोमवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हुआ है। इस ऐतिहासिक अवसर पर जीत सिंह बाइक स्टंट का प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

तहसील नालागढ़, जिला सोलन से ताल्लुक रखने वाले जीत सिंह अपनी प्रतिभा और साहसिक कला के लिए जाने जाते हैं। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय मंच पर उनके चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है। जीत सिंह का यह प्रदर्शन न केवल नालागढ़ बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *