नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

26 फरवरी: थाना लंबागांव के अंतर्गत आलमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़िता के पिता दिहाड़ी-मजदूरी का कार्य करते हैं। आरोप है कि आरोपी ने दिन के समय पीड़िता के पिता के साथ शराब का सेवन किया। बाद में जब बच्ची स्कूल से घर लौटी, तो आरोपी कथित रूप से उसके पीछे घर तक पहुंच गया और दुष्कर्म का प्रयास किया।

बच्ची के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़वाया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। नाबालिग से जुड़े मामलों में पहचान गोपनीय रखी जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *