नादौन में रोजगार का अवसर: 200 पदों के लिए 23 फरवरी को साक्षात्कार

18 फरवरी: बद्दी स्थित जूपिटर सोलर टेक प्राइवेट लिमिटेड में डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 200 पदों को भरने के लिए 23 फरवरी को सुबह 10:30 बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और केमिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी पात्र होंगे। वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 के पासआउट फ्रेशर महिला एवं पुरुष उम्मीदवार साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को 20,000 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार, जिनका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, वे अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *