नादौन दौरे पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने सुनीं जन समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

15 मार्च: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के तीन दिवसीय दौरे के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।

शनिवार को दौरे के तीसरे दिन भी सुबह से ही मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री को दोपहर बाद शिमला के लिए रवाना होना था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने लोगों से मिलना जारी रखा और किसी को निराश नहीं किया।

शिमला के लिए प्रस्थान करने से पहले भी उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री की इस कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुनना उनकी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री का जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनना प्रदेश के विकास के प्रति उनकी गंभीरता को भी दिखाता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *