5 मार्च: डलहौजी पुलिस ने भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी से 4 किलो 664 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में चंबा जिले के चुराह क्षेत्र के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार डीएसपी मयंक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम लाहड़ के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान अस्थायी नंबर वाली एक टैक्सी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान राम दयाल और बालक राम निवासी टिकरीगढ़ (चुराह) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।