नाइजीरियन नागरिक की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

27 अक्टूबर : राजधानी दिल्ली में नाइजीरियाई नागरिक की हत्या में उसी की पत्नी गिरफ्तार कर लिया गई| वो भी नाईजीरिया की रहने वाली है| पुलिस के मुताबिक मृतक दिल्ली के द्वारका मोड़ निवासी की चाकू से गोदकर हत्या हुई थी| जांच में पता चला कि मृतक की शादी एबीगेल से सितंबर 2019 में हुई थी, लेकिन शादी के एक महीने बाद से ही दोनों अलग रह रहे हैं| पिछले 2 महीने से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था| पुलिस अस्पताल पहुंची तो मृतक की पत्नी अस्पताल में नहीं मिली| शक होने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो उसने बताया कि 25 अक्टूबर को वो पति से मिलने उसके घर गई| लेकिन वहां जाकर देखा कि घर में कोई और महिला उसके साथ थी| उनकी पत्नी गुस्से में घर आ गई फिर 26 अक्टूबर को मृतक पत्नी के घर गया था वहां दोनों के बीच रिश्तों के लेकर इस कदर झगड़ा हुआ कि पत्नी ने अपने पति को ही चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया| जांच में पता चला की मृतक की शादी एबीगेल से सितंम्बर 2019 में हुई थी| लेकिन शादी के एक महीने बाद से ही दोनों अलग रह रहे थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *