नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल  

सरकाघाट, 20 फरवरी। मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट की तहसील बलद्वाड़ा के तहत के नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  मृतक महिला की पहचान श्रुति देवी पत्नी सन्नी कुमार निवासी गांव व डाकघर धुरखड़ी तहसील बलद्वाड़ा के रूप में हुई है। महिला मूलत: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर की रहने वाली थी। श्रुति और सन्नी के विवाह को केवल 3 महीने हुए थे।

जानकारी के अनुसार श्रुति देवी का परिवार लंबे समय से बारी में रह रहा था और इस दौरान ही वह सन्नी के संपर्क में आई और दोनों की शादी कर दी गई। श्रुति अपने ससुराल धुरकड़ी में रहने लगी।

श्रुति देवी का पति मेहनत मजदूरी करता है और रोज की तरह वह काम पर गया हुआ था। उसके सास-ससुर व जेठ-जेठानी भी प्याज और लहसुन की निराई करने चले गए थे। जब दोपहर को उसके स्वजन वापस खाना खाने के लिए आए तो उन्होंने श्रुति को दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से देखा तो श्रुति फंदे से झूल गई थी। घटना की सूचना मिलने पर मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *