नगर निगम धर्मशाला में ओंकार नेहरिया सर्वसम्‍मति से मेयर बने, सर्वचंद डिप्‍टी मेयर निर्वाचित

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

13 अप्रैल। नगर निगम धर्मशाला में ओंकार नेहरिया को निर्विरोध महापौर चुन लिया गया है, जबकि सर्वचंद उपमहापौर निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस के पूर्व महापौर देविंदर जग्गी ने उपमहापौर का चुनाव लड़ा। भाजपा के सर्वचंद को 11 मत मिले, जबकि देविंदर जग्गी को 6 मत मिले।

ओंकार नेहरिया ने धर्मशाला नगर निगम के वार्ड तीन से पार्षद का चुनाव जीता है। उपमहापौर बने सर्वचंद ने वार्ड 16 से निर्दलीय चुनाव जीता है। वार्ड 11 से पार्षद व पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ा। धर्मशाला में पहली बार भाजपा के महापौर व उपमहापाैर बैठेंगे। नगर निगम के 17 वार्डों में से आठ पर भाजपा, पांच पर कांग्रेस और चार पर निर्दलीय जीते थे।

नगर निगम धर्मशाला में मेयर व डिप्‍टी मेयर की ताजपोशी व शपथ से पहले पार्षदों की मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ लंबी मंत्रणा चली। बैठक में महापौर और उपमहापौर को लेकर सहमति बनाने को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में सांसद किशन कपूर, वन राकेश पठानिया, विधायक विशाल नेहरिया भी मौजूद रहे। शपथ के बाद महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए 17 में से 13 पार्षदों का बैठक में होना जरूरी था। भाजपा के पास 11 पार्षद थे। मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद वन मंत्री राकेश पठानिया के नेतृव में पार्षद शपथ के लिए कैबिनेट हॉल पहुंचे व चुनाव प्रक्रिया भी संपन्‍न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *