नगर निगम चुनाव प्रचार में वरिष्ठ नेताओं के कूदने से चुनावी गर्माहट बढ़ गई

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

o1 अप्रैल। नगर निगम चुनाव प्रचार में वरिष्ठ नेताओं के कूदने से चुनावी गर्माहट बढ़ गई है। धर्मशाला व पालमपुर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर भी धर्मशाला में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं। इसके अलावा कांगड़ा चंबा के सांसद किशन कपूर ने नगर निगम के विकास कार्यों पर सवाल उठाए व पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा पर भी निशाना साधा तो पलटवार में पूर्व मंत्री सुधार शर्मा ने भी अपने तरकस से मुद्दों के तीर छोड़ने शुरू कर दिए।

यहीं पर धर्मशाला में वन मंत्री राकेश पठानिया करीब एक माह से यहीं पर हैं और चुनाव प्रचार को गति दिए हुए हैं। से में कांग्रेस के पूर्व सांसद चौधरी चंद्र कुमार, केवल सिंह पठानिया व अन्य वरिष्ठ नेता भी यहां पर चुनावी समर में कूदे हुए हैं। प्रचार अभियान दोनों ही तरफ से चल रहा है। नगर निगम धर्मशाला में 17 वार्ड हैं, इन वार्डों में सबसे ज्यादा 14 पार्षद कांग्रेस के और तीन पार्षद भाजपा के थे, हालांकि पार्टी चिन्ह पर चुनाव नहीं हुआ था।

अब नगर निगम में विकास कार्यों पर जब सवाल उठ रहे हैं तो कांग्रेस के 14 पार्षद सीधे तौर पर निशाने पर आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने भी 14 जीते हुए पार्षदों में से 10 को नकार कर सिर्फ चार को ही अपनी टिकट दी है। ऐसे में भाजपा के जीते हुए तीन में से एक सर्वचंद गलोटिया की टिकट भाजपा ने काटी है। वार्ड में हुए सर्वे में विकास कार्यों में पिछड़े सर्वचंद गलोटिया की जगह वीर सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा गया है। युवा चेहरा होने के कारण हर घर में अपनी उपलब्धता दर्ज करवा चुके वीर सिंह, आजाद प्रत्याशी सर्वचंद गलोटिया व कांग्रेस उम्मीदवार पर भारी पड़ रहे हैं।

वहीं कुछ सीटेें ऐसी भी हैं जहां पर कांग्रेस को कांग्रेस के ही भीतरघात का डर सता रहा है तो कहीं पर भाजपा को भाजपा से डर है। हालांकि भाजपा ने अपने बागियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं, पालमपुर में पहली बार चुनाव हो रहे हैं 15 वार्डों को भाजपा जीतना चाहती है तो कांग्रेस भी अपना परचम लहराना चाहती है। यहां पर भी मंत्री बिक्रम ठाकुर तो दूसरी तरफ कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। जिसके चलते वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने नगर निगम चुनाव में गर्माहट ला दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *