धारकंडी क्षेत्र के रूलेहड में भूस्खलन से धंसी जमीन; निर्माणाधीन मकान चपेट में, भारी नुक्सान 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। विधानसभा हलका शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत रुलेहड़ के गांव में मंगलवार की रात को भूस्खलन हुआ, जिस कारण विनोद कुमार का निर्माणाधीन मकान चपेट में आ गया है। भूस्खलन के कारण दीवारों में दारारें आ गई हैं और जमीन भी धंस गई है।

जानकारी के शाहपुर में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। इसके साथ ही ओलावृष्टि भी हो रही है। मंगलवार की रात भी बारिश लगातार जारी रही। रात को रूलेहड़ पंचायत में भूस्खलन हुआ जिसकी चपेट में विनोद कुमार पुत्र चून्नी राम का निर्माणधीन मकान चपेट में आ गया है। मकान का वेस पूरी तरह से धंस गया है और दीवारों में दरारें भी आ गई हैं। आसपास के मकानों को भी अब खतरा बन गया है। विनोद ने बताया कि उन्होंने अपने मकान की आधी चिनाई भी कर दी थी और कुछ दिन बाद लेंटर डालने की योजना थी।

विनोद ने इसकी जानकारी पंचायत प्रधान आशा देवी और उप प्रधान ओम चंद को दी है। इसके साथ ही हार बोह की पटवारी शिवाली ठाकुर को इसकी जानकारी दी है। विनोद कुमार ने बताया कि उसने अपने जीवन की सारी जमा पूंजी मकान पर खर्च कर दी है। उसने प्रशाशन से मदद की गुहार लगाई। इस बारे पटवारी शिवाली ठाकुर ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर नुकसान की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेज दी है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *