धर्मशाला : बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने किया सुसाइड

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

12 नवम्बर : हिमाचल प्रदेश में आज कांगड़ा जिले के धर्मशाला में बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने सुसाइड कर लिया है| उन्होंने मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड पर स्थित एक कैफे के पास सुसाइड किया है|

अभिनेता ने सुसाइड क्यों किया है अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है| कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि की है| घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पहुंची|

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है| बताया जा रहा है कि अभिनेता आसिफ बसरा पिछले 5 सालों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रह रहे थे| उनके साथ उनकी एक विदेशी महिला मित्र भी रहती थी| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है| बताया जा रहा है कि आसिफ बसरा UK की एक महिला के साथ लिव इन में मैक्लोडगंज में रहते थे|

गुरुवार दोपहर वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकले थे| इसके बाद घर वापस आकर उन्होंने पालतू कुत्ते की ही रस्सी से फंदा लगा लिया| प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह डिप्रेशन का शिकार थे| 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *