धर्मशाला में पुरानी पेंशन की बहाली के लिए क्रमिक अनशन जारी

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

ब्यूरो, धर्मशाला। धर्मशाला नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर पुरानी पेंशन की बहाली के लिए किए जा रहे अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन में, कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांगड़ा स्थित धर्मशाला के जिला मुख्यालय पर चंबा के कियाणी ब्लॉक के कर्मचारी आज क्रमिक अनशन पर बैठे।

कांगड़ा जिला प्रधान राजेंद्र मिन्हास ने बताया की रविवार को अनशन का चौथा दिन था जिसमें ओमप्रकाश आजाद प्रवक्ता राज्य, अमित जरियाल राज्य प्रचार सचिव, रविंद्र मेहता खण्ड उपाध्यक्ष कियाणी औऱ रविंद्र कुमार खण्ड प्रधान कियाणी भूख हड़ताल पर बैठे।

जिला प्रधान ने बताया कि कांगड़ा जिला कार्यकारिणी के वीरेश भारती कोषाध्यक्ष जिला कांगड़ा, अजय राणा हिमाचल प्रदेश अनशन करने वाले साथियों के साथ कल सुबह तक अपनी ड्यूटी देंगे।

गौरतलब है कि कांगड़ा चंबा के कुल 37 खण्ड इस क्रमिक अनशन में भाग लेंगे, जिसमें जिला कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी के सदस्य इस अनशन को सफल बनाने के लिए दिन रात प्रयासरत हैं। जिला प्रधान ने सरकार को चेताया कि जल्द प्रदेश सरकार पेंशन बहाल करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *