धर्मशाला में नशे पर कार्रवाई: 6.46 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

23 मार्च: कांगड़ा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्मशाला के घरोह-गढ़ रोड पर एक युवक को 6.46 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वैभव (27), निवासी गांव थरोट, तहसील शाहपुर के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम गश्त के दौरान संदेह के आधार पर युवक की तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से नशा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। न्यायालय ने उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसपी कांगड़ा ने लोगों से नशे से जुड़ी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *