धर्मशाला कालेज ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धाजंलि

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

31 जुलाई।धर्मशाला कालेज के पूर्व छात्र संघ ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा का आयोजन गया।इस दौरान स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के सपुत्र विक्रमादित्य सिंह ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने विचार रखे तथा कांगड़ा ज़िला के लिए वीरभद्र सिंह द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की।शोक सभा में दिव्य हिमाचल समाचार पत्र के संपादक अनिल सोनी,पंडित वेद प्रकाश सहित कई वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।विक्रमादित्य सिंह ने शोक सभा का आयोजन कर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए ओल्ड स्टुडेंट्स एसोसिएशन के आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने हमेशा जनता के हित में कार्य किया है।उन्होंने कहा कि कांगड़ा के विकास में भी वीरभद्र सिंह का मुख्य योगदान रहा है।उन्होंने कहा कि वे उनके पदचिन्हों पर चलकर प्रदेश की जनता की सेवा करेंगे।ओल्ड स्टूडेंट्स के अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा प्रदेश व समाज के लिए दिए गए योगदान को याद किया।उन्होंने शिमला के रिज मैदान में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए गगल हवाई अड्डा का नाम वीरभद्र सिंह के नाम पर करने की मांग की।उन्होंने कहा कि धर्मशाला में भी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाए।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह हमेशा उनके व प्रदेश की जनता के साथ रहेंगे।इससे पूर्व उपस्थित लोगों ने वीरभद्र सिंह की फ़ोटो के आगे पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी तथा उन्हें याद किया।हिमाचल के प्रसिद्घ लोक गायक डॉ सतीश ठाकुर ने गीत संगीत के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान कर्नल परमार,देवदत्त शर्मा,कर्नल करतार सिंह,रजनीश शर्मा,डॉ ललित मोहन,प्रोफेसर चंद्र रेखा डढवाल,अजित नैहरिया, कर्नल जय सिंह,आरपी चोपड़ा,एससी धीमान,भूषण रैना,नवनीत शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *