द्रम्मण में 23 फरवरी को देवदत्त शर्मा के निधन पर शोक जताएंगे विधानसभा अध्यक्ष

आवाज ए हिमाचल

22 फरवरी।हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 23 फरवरी से 28 फरवरी तक चंबा जिला के प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने उनके विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 23 फरवरी को सायं पांच बजे वह द्रम्मण में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय देवदत्त शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट करेंगे।प्रवक्ता के अनुसार 24 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष राजकीय महाविद्यालय सिहुंता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके बाद 25 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
26 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के उपरांत सायं 3:30 बजे वह पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
27 फरवरी को कुलदीप सिंह पठानिया दोपहर 12:30 बजे भरमौर विधानसभा क्षेत्र के मैहला में आयोजित “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वह स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि 28 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *