देहलां में सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

23 फरवरी: ऊना-नंगल राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव देहलां के समीप रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संझोट निवासी मक्खन लाल मोटरसाइकिल पर मैहतपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार का दरवाजा अचानक खुल गया, जिससे मोटरसाइकिल उससे टकरा गई और चालक संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ा। उसी समय वहां से गुजर रही एक बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *