देहरा में 6.31 ग्राम चिट्टे के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

1 फरबरी: नशा मुक्त हिमाचल अभियान” के तहत पुलिस जिला देहरा द्वारा नशे के खिलाफ लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस थाना मोइन की टीम ने गश्त के दौरान रणिया दी हट्टी नामक स्थान पर एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल चालक के कब्जे से 6.31 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद किया गया। आरोपी की पहचान पलविन्द्र सिंह उर्फ कालू (21) पुत्र मनोहर सिंह, निवासी गांव व डाकघर चौगावां रुपोवाली, तहसील एवं जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना मोइन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *