23 फरवरी: कांगड़ा जिले के देहरा क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 17 वर्षीय किशोर की मृत्यु हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान आदर्श कुमार, निवासी गांव अंब लाहड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह देहरा बाजार से अपने घर लौट रहा था, तभी खबली दोसड़का के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत देहरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
आदर्श गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनखंडी में 12वीं कक्षा का छात्र था। घटना के बाद परिवार और क्षेत्र में गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है।
देहरा पुलिस जिला के एसपी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।