देश में हर दिन के साथ कोरोना वायरस महामारी का बढ़ रहा खतरा, पिछले 24 घंटे में 68000 से अधिक संक्रमित

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

29 मार्च। देश में हर दिन के साथ कोरोना वायरस महामारी का खतरा और अधिक गहराता जा रहा है। इसी साल 2021 में भारत में मात्र आठ से नौ हजार संक्रमण के मामले रिकॉर्ड होते थे, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से कोविड की दूसरी लहर ने चिंता बढ़ा दी है। भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को 68000 से भी ज्यादा नए संक्रमित लोगों की जानकारी मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 68,020 नए मामले आए हैं।

इनसे कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या  1,20,39,644  तक जा पहुंची है।पिछले 24 घंटे के दौरान 291 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा 1,61,843 हो गया है। वहीं, इस समय देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या  5,21,808 है और अब तक 1,13,55,993 लोग बीमारी से ठीक हो गए हैं। बता दें कि देश में कुल 6,05,30,435 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। बता दें कि भारत में दूसरी लहर के कारण कई राज्यों में बेहद सख्ती देखने को मिल रही है।

सबसे ज्यादा बुरा हाल महाराष्ट्र का है, वहां पर नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। महाराष्ट्र में 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश में प्रतिबंधों का क्रम जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र समेत पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में तेजी के संक्रमण बढ़ रहा है। केंद्र के मुताबिक, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ से 84.5 फीसद नए मामले दर्ज हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *