दिल्ली से लौटे केवल पठानिया बोले- “कांग्रेस टिकट पर ही लडूंगा चुनाव”, शीर्ष नेतृत्व ने…

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। शाहपुर कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने दिल्ली से वापस आते ही एलान कर दिया है कि वे कांग्रेस टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है तथा इसके लिए वे तमाम नेताओं का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि वे जनता के आशीर्वाद से क्षेत्र का विधायक बनेंगे तथा शाहपुर का विकास करवाएंगे।

दिल्ली से वापस आने पर केवल पठानिया का धारकंडी की कनोल पंचायत में जोरदार स्वागत हुआ है। इस दौरान जनता का कहना है कि समस्त शाहपुर हल्के में केवल पठानिया ही हमारे नेता है, जो हमेशा जनता के बीच रहकर दुःख-सुख में काम आते हैं। इस बार केवल पठानिया को ही शाहपुर का विधायक बनाकर शाहपुर हल्के के विकास में मील का पत्थर साबित करेंगे। पठानिया ने कहा कि शाहपुर के युवाओं को रोजगार और विधानसभा शाहपुर क्षेत्र का समग्र विकास करवाना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। शाहपुर की समस्त जनता को सुख सुविधा देना कांग्रेस पार्टी का प्रथम कर्तव्य है।धारकंडी क्षेत्र को पर्यटन कि दृष्टि से संवारा जाएगा, जिससे धारकंडी क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के साथ जोड़ा जाएगा।
पंचायत प्रधान, उप प्रधान, युवाओं, महिलाओं ने एक ही आवाज में पठानिया को विधायक बनाने की हामी भरी है। उनका कहना था कि इस बार केवल पठानिया के अलाबा अन्य और कोई भी नेता मान्य नहीं होगा, क्योंकि शाहपुर हल्का बहुत पिछड़ चुका है अब और सहन नहीं होगा।

इस मौके पर धारकंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशि पाल, पूर्व प्रधान निर्मल सिंह,उप प्रधान नंद लाल, सोशल मीडिया सह प्रभारी बरयाम सिंह, सोशल मीडिया बूथ प्रभारी शंकर सिंह, अक्षय कुमार, जिला परिषद सदस्य रितिक शर्मा, ओंकार सिंह, करतार सिंह पूर्व उप प्रधान, निक्कू राम, निर्मल सिंह, प्रधान करतार चन्द, दुर्गा दास, संसार चन्द, पूर्व उप प्रधान ओम प्रकाश, सुमना देवी, निर्मल सिंह पूर्व धार कंडी काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष अक्षय कुमार, सल्ली से उप प्रधान नंद लाल,सोशल मीडिया सहप्रभारी वरयाम सिंह,पंचायत समिति सुमन कुमारी, हारबोह से उप प्रधान पप्पू,सुरेश कुमार सोशल मीडिया सह प्रभारी, रुलेड से प्रभात जरयाल, प्रताप जरयाल, कुठारना से निक्कू राम, जय कर्ण, मनोज कुमार पंचायत समिति, पंचायत समिति सदस्य सुमन देवी, उप प्रधान राजिंदर शर्मा आदि गांधी हेल्पलाइन के सदस्य भी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *