दिल्ली में 15 जून को दस्तक देगा मानसून

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

12 जून। दिल्ली में  मानसून 15 जून तक दस्तक दे सकता है, जो इसके तय समय से 12 दिन पहले है। मौसम विभाग के प्रमुख के मुताबिक, इससे पहले वर्ष 2008 में भी दिल्ली में मानसून की दस्तक 15 जून को दर्ज की गई थी। इस बार मानसून आने का समय 27 जून के आसपास माना जा रहा था, लेकिन दक्षिण पश्चिम मानसून की वजह से यह 12 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है। इसका असर तीन से चार दिन में ओडिशा, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के इलाकों में देखने को भी मिल सकता है।कम दबाव वाले क्षेत्र की वजह से दक्षिण पंजाब की ओर से पहुंचेगी। इसमें बड़े क्षेत्र में बारिश का होना, अधिक बारिश होना और हवाओं का जल्दी आना शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *