दिल्ली में कोरोना महामारी के चलते बंद एएसआई संरक्षित सभी केंद्रीय स्मारक और संग्रहाल 16 जून से खोले जाएंगे

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

15 जून । दिल्ली में कोरोना महामारी के चलते बंद चल रहे एएसआई संरक्षित सभी केंद्रीय स्मारक और संग्रहालय 16 जून से खोल दिए जाएंगे। कोविड महामारी के कारण ये सभी स्थल 16 अप्रैल से बंद थे। कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने सभी केंद्रीय स्मारकों को बंद करने का निर्णय लिया था। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सोमवार को ट्वीट में जानकारी देते हुए कहा कि मंत्रालय ने एएसआई के सभी स्मारकों को 16 जून से विधिवत खोलने की स्वीकृति प्रदान की है।

पर्यटक कोरोना नियमों का पालन करते हुए स्मारकों का भ्रमण कर सकते हैं। सभी को शुभकामनाएं। एएसआई के आदेशों के बाद 16 जून से आगरा का ताजमहल भी पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। ताजमहल में एंट्री को लेकर नए नियम बनाए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि एक बार में सौ लोगों को ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परिसर में प्रवेश मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *