दाह संस्कार कर वापस लौट रहे लोगों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 10 में से 5 की हालत गंभीर

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

सुंदरनगर, 23 जून। सुंदरनगर उपमंडल के अलसू के समीप श्मशान घाट से दाह संस्कार कर वापस घर लौट रहे लोगों की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस गाड़ी में 10 से 12 लोग सवार थे। हादसे में सभी को चोटें आई हैं। इनमें 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और अन्य घायलों का उपचार डैहर अस्पताल में जारी है। वही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पुलिस चौकी डेहर के अंतर्गत अलसु के समीप एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गाड़ी में 10 से 12 लोग सवार थे। हादसे में सभी लोग घायल हुए , जिनमें से 5 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें सुंदरनगर अस्पताल रेफर किया गया है और अन्य घायलों का इलाज डेहर अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है की सभी लोग श्मशान घाट में दाह संस्कार करने के बाद अपने घर गांव कोटलु और जावला लौट रहे थे। उसी दौरान यह हादसा पेश आया। वही स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटने के कारण कुछ लोंगो के घायल होने की सूचना है। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है और पुलिस मौके पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *