दहेज के खातिर महिला की बेरहमी से हुई पिटाई

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

29 अक्टूबर : राजस्थान के अलवर जिले के भिवाडी महिला थाना पुलिस ने पथरेडी गांव में महिला से दहेज को लेकर मारपीट का करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है|

विवाहिता (23) की उसके पति, जेठ, हाकम और देवर और परिवार के लोगों बेरहमी से पिटाई की है| दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को घसीट- घसीट-घसीटकर बुरी तरह से पीटा गया है|

इस दौरान सैंकड़ों ग्रामीण तमाशबीन बने देखते रहे और महिला को घसीटने वाले परिजनों को कोसते रहे, लेकिन किसी ने उसे छुड़ाने की जहमत नहीं उठाई| इस दौरान महिला दहाड़े मारकर रोती रही, लेकिन कोई बचाने नहीं आया|

तमाशबीन में शामिल लोगों में से किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया| बाद में उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया| वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके आधार पर महिला के पति समेत ससुराल पक्ष के 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है|

उनसे पूछताछ की जा रही है| वीडियो तीन दिन पहले का बताया जा रहा है| महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के पति, जेठ, हाकम और देवर को गिरफ्तार कर लिया है| महिला थानाधिकारी ने बताया कि महिला से देहज के लिए पिटाई करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें महिला का पति और जेठ भी शामिल है| उन्होंने कहा कि मामला चोपानकी क्षेत्र के पथरेडी गांव का है| विवाहिता का पीहर हरियाणा में है और ससुराल के लोगों द्वारा पिटाई की गई है| वीडियो के आधार पर पति और 2 जेठ सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *