दर्दनाक: जवाली के नरयाल में ट्रैक्टर के नीचे आने से नौजवान की मौत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

जवाली, 28 जून। ग्राम पंचायत भोलखास के गांव नरयाल में ट्रैक्टर के नीचे आने से नौजवान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अश्विनी कुमार (35) पुत्र बनारसी दास वासी भोलखास के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अश्विनी कुमार और ट्रैक्टर मालिक रविन्द्र राणा सोमवार शाम को एक साथ किसी कार्य के लिए गए थे। शाम के लगभग सात बजे अश्विनी कुमार ट्रैक्टर मालिक को घर छोडऩे नरयाल गांव गया। वहां पर अश्विनी कुमार व मालिक नीचे उतर गया। इतने में ट्रैक्टर खुद ही न्यूटल होकर चल पड़ा और अश्विनी कुमार ट्रैक्टर के नीचे आ गया।

मालिक द्वारा शोर मचाने से लोग एकत्रित हो गए और अश्विनी कुमार को बाहर निकाला। मालिक रविन्द्र राणा उसी समय अश्विनी कुमार को राजा का तालाब के निजी अस्पताल ले गए। उसकी गंभीरावस्था को देखते हुए उसे पठानकोट के निजी अस्पताल ले जाया गया मगर वहां पर उसकी मौत हो गई।

उपप्रधान अशोक कुमार ने इसकी सूचना पुलिस थाना जवाली को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *