दरीणी स्कूल में करवाई खेल-कूद प्रतियोगिताएं

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

तरसेम जरियाल, बोह। फिट इंडिया कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरीणी में 6 दिसंबर से 12 दिसंबर, 2022 तक खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत रस्साकसी, चेयर रेस, 100 मीटर दौड़,  200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद, शॉट पुट आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फिट इंडिया कार्यक्रम अधिकारी कमल नयन, उप प्रधानाचार्य कपिल डोगरा और प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस दौरान सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *