आवाज ए हिमाचल
13 जून मुंबई से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस मुंबई लौट आई। फ्लाइटरडार 24 के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई से लंदन जा रहे इस विमान ने सुबह 5:39 बजे हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, जो तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस लौट आई। आपको बता दें कि ईरान में स्थिति तनावपूर्ण होने की वजह से लंदन हीथ्रो-मुंबई फ्लाइट संख्या AI-130 विएना की ओर मोड़ी गई है। न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI-102 शारजाह की ओर मोड़ी गई। न्यूयॉर्क-मुंबई फ्लाइट संख्या AI-116 जेद्दा की ओर मोड़ी गई। लंदन हीथ्रो-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI-2018 मुंबई की ओर मोड़ी गई। मुंबई-लंदन हीथ्रो फ्लाइट संख्या AI-129 मुंबई लौट रही है। मुंबई-न्यूयॉर्क फ्लाइट संख्या AI-119 मुंबई लौट रही है। दिल्ली-वाशिंगटन फ्लाइट संख्या AI-103 दिल्ली लौट रही है। नेवार्क-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI-106 दिल्ली लौट रही है।वैंकूवर-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI-188 जेद्दा की ओर मोड़ी जा रही है। दिल्ली-न्यूयॉर्क फ्लाइट संख्या AI-101 फ्रैंकफर्ट/मिलान की ओर मोड़ी जा रही है। शिकागो-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI-126 जेद्दा की ओर मोड़ी जा रही है। लंदन हीथ्रो-बंगलूरू फ्लाइट संख्या AI-132 शारजाह की ओर मोड़ी जा रही है। लंदन हीथ्रो-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI-2016 विएना की ओर मोड़ी गई। वाशिंगटन-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI-104 विएना की ओर मोड़ी गई। टोरंटो-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI-190 फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ी गई। दिल्ली-टोरंटो फ्लाइट संख्या AI-189 दिल्ली की ओर वापस आ रही है।