तीनों नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

शिमला, 22 जुलाई। हिमाचल प्रदेश (himachal pradesh) के तीन नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पुस्तकालय परिसर में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। शपथ लेने वाले विधायकों में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) की पत्नी कमलेश ठाकुर, आशीष शर्मा और हरदीप बाबा शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी (congress party) की कमलेश ठाकुर और हरदीप बाबा पहली बार विधायक बने हैं, जबकि भाजपा (bjp) के आशीष शर्मा दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर देहरा से चुनाव जीती हैं। नालागढ़ सीट से हरदीप बाबा और हमीरपुर विधानसभा सीट से आशीष शर्मा चुनाव जीतने के बाद विधायक बने। इसी के साथ हिमाचल विधानसभा (Himachal Assembly) में अब सदस्यों की अधिकतम संख्या 68 पूरी हो गई है। इसमें कांग्रेस विधायकों की संख्या 40 और भाजपा विधायकों की संख्या 28 है। सदन में कोई भी निर्दलीय विधायक नहीं है। प्रदेश में 27 फरवरी को घटे राजनीतिक घटनाक्रम से पहले भी कांग्रेस विधायकों की संख्या 40 थी।

 

 

पहले भाजपा विधायकों की संख्या 25 थी। 2022 में हुए विस चुनाव में तीन निर्दलीय विधायक चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे, लेकिन तीनों निर्दलीय विधायकों ने 22 मार्च को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने 3 जून को स्वीकार किया। इसके बाद खाली हुए तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, नालागढ़ व हमीरपुर में 10 जुलाई को मतदान हुआ, जिसमें देहरा से कांग्रेस के टिकट पर कमलेश ठाकुर और नालागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा ने चुनाव जीता। वहीं, हमीरपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा चुनाव जीतकर दूसरी बार विधायक चुने गए।

 

कमलेश ठाकुर के शपथ लेने के बाद हिमाचल विधानसभा के सदन में इतिहास बन गया है। विधानसभा में पहली बार पति और पत्नी की जोड़ी एक साथ नजर आई। ये जोड़ी अब मानसून सत्र में विधानसभा के एक साथ नजर आएगी। इससे पहले सदन में पिता-पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह की जोड़ी नजर आ चुकी है। जो वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद सदन में एक साथ दिखे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *