तालिबानियों ने अफगानी महिलाओं पर बरसाए कोड़े

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

 

09 सितम्बर । अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार की घोषणा के बाद भी महिलाओं पर जुल्म कम नहीं हो रहा है। अब महिलाओं पर तालिबानी कोड़े बरसाने लगे हैं। तालिबानियों ने महिलाओं पर सरेआम तब कोड़े बरसाए गए जब वे काबुल में पाकिस्तानी दखल का विरोध कर रहीं थीं। उसी दौरान कई तालिबानी लड़ाके आए और कोड़े से पिटाई करने लगे। कई महिलाओं ने विरोध किया तो उनकी जमकर पिटाई कर दी।

कुछ महिलाएं भागने के लिए मजबूर हो गईं लेकिन तालिबानियों के हाथ नहीं रुके । तालिबानी बंदिशों और पाकिस्तान के दखल के खिलाफ काबुल में बीते दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। इनकी अगवाई महिलाएं कर रही थीं। इस दौरान तालिबानियों ने महिलाओं को रोक  कर विरोध और नारेबाजी बंद करने को कहा लेकिन वे नहीं मानीं। भीड़ को कम करने के लिए तालिबानी लड़ाकों ने- महिलाओं पर हताहत कोड़े बरसाना शुरू कर दिए ।

इतना ही नहीं सड़क से गुजरती युवतियों को भी लड़ाकों ने बेरहमी से पीटा। दूसरी तरफ काबुल में निकाली गई पाकिस्तान विरोधी रैली के बाद तालिबान ने धमकी दी है कि सार्वजनिक विरोध-प्रदर्शन नहीं चलेगा। अफगानिस्तान में तालिबान के खौफ से हजारों अफगानी भागकर पाकिस्तान चले गए थे, लेकिन पाकिस्तान ने अब 200 लोगों को वापस भेज दिया है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *