डढ़म्ब में आधा दर्जन सदस्य ने थामा कांग्रेस का दामन,केवल पठानिया ने किया स्वागत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

28 मार्च।शाहपुर के करीब आधा दर्जन लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।इन लोगों ने कांग्रेस महासचीव केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी के पार्टी का दामन थामा।केवल पठानिया ने सभी का कांग्रेस में स्वागत किया।यह लोग सेवानिवृत्त स्वर्गीय अशोक कुमार के परिवार से सबंधित है।जानकारी के मुताबिक रजीव बिजला,धमेंद्र बिजला,कृष्णा देवी,काली दास,अमर सिंह,डिम्पल व जानवी देवी ने कांग्रेस ज्वाईन की।
केवल पठानिया ने इस दौरान क्षेत्र वासियों को होली पर्व की बधाई दी।पठानिया ने शाहपुर के डढ़म्ब में आयोजित बैठक के दौरान कहा कि
प्रदेश में महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। प्रदेश सरकार इस महंगाई के बारे में गंभीर नहीं है।जमाखोरों पर नियंत्रण नहीं करना चाहती। हर क्षेत्र में महगाई बढ रही है।गैस सिलेंडर जो कांग्रेस कार्यकाल में ₹392 का मिलता था, आज एक हज़ार से ऊपर हो गया है, पेट्रोल 60 लीटर से बढ़कर 90 रुपए पार कर गया है। डीजल कांग्रेस कार्यकाल में ₹50 रूपये था वे बढ़कर 90 के करीब हो गया है।स्टील में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई।सीमेंट के रेट 50 रूपये बढ़ा दिए गए और तो और स्कूलों में कॉलेजों में बच्चों की फीस बढ़ा दी गई है।हर क्षेत्र में महंगाई का बोलबाला हैं।प्रदेश में बढ़ती महंगाई तथा बढ़ती अराजकता को लेकर एक बहुत बड़ा प्रदर्शन हो रहा है।सरकार पर महंगाई पर नियंत्रण करने, डिपो में बढ़ रही महंगाई पर नियंत्रण करने। गैस सिलेंडर कीमतें कम करने, पेट्रोल डीजल की कीमतें कम करने व सीमेंट,सरिया,स्टील की कीमतें कम करने के लिए दवाब बनाया जाएगा।इस मौके उपप्रधान इंद्र जीत,मेहर चंद, बाबू प्रीतम चौधरी, करतार सिंह,कुलबीर सिंह,जन्म सिंह,अमर सिंह,जानवी महाजन,नम्रता चंबियाल, रीना पठानिया,विवेक राणा,विनय ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *