डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम नारी की गोशाला में आग

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल

9 नवम्बर :जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम नारी की गोशाला में आग लग गई। बेकाबू हुई आग ने गोशाला में रखे पशुओं के चारे को जलाकर राख कर दिया, जिसमें मक्की के चार हजार गठ्ठे पूरी तरह से जल गए। आग की इस घटना में हजारों का नुक्सान आंका जा रहा है।

फायर विभाग के कर्मचारियों ने दो अग्निशमन गाडि़यों  की सहायता से भयकंर आग पर काबू पाया। जानकारी अनुसार डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम नारी की गोशाला में रखे पशुचारे में अचानक ही आग भड़क गई। स्थानीय लोगों ने इसे बुझाने की कोशिश की।

लेकिन आग की बढ़ती लपटों के आगे सभी बेबस हो गए। जिसकी जानकारी फायर विभाग ऊना को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारियो ने  आग पर काबू पाया। डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम नारी उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है। हजारों-लाखों लोगों की इस आश्रम में गहरी आस्था है।

डेरा की तरफ से गोवंश के पालन-पोषण के लिए गोशाला का संचालन किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों गोवंश को आश्रय मिला हुआ है। वहीं इस बारे में जिला फायर अफसर  ने बताया कि आग को समय रहते काबू कर लिया गया और साथ लगती संपत्ति को बचाया गया।

आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग कैसे लगी इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *