डेढ़ साल की बच्ची को सिगरेट से दागने वाला पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

1 नवम्बर : बालोद जिले में डेढ़ साल की बच्ची को जलती सिगरेट से दागने वाले पुलिस कांस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कांस्टेबल भिलाई के छाया लॉज में छिपा था।

जिसे पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करके दबोच लिया। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस इस मामले में बच्ची की मां से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस आरक्षक ने डेढ़ साल की मासूम के चेहरे और शरीर को सिगरेट से 20 से 25 जगह दाग दिया।

दुर्ग पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक  गुरुवार रात 9 बजे अपने परिचित के घर पहुंचा। वहां उनकी डेढ़ साल की बच्ची से खुद को पापा बोलने के लिए कहा। उसने नहीं बोला तो आरोपी उसे सिगरेट से दागने लगा। बच्ची चीखती रही, लेकिन आरोपी रुका नहीं।

बच्ची के चेहरे और शरीर में फफोले पड़ गए। बच्ची की मां ने रात में बालोद सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को फोन पर जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची का प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था।

बाद में वह फरार हो गया था। आरोपी बालोद के रक्षित केंद्र में आरक्षक के पद पर पदस्थ था और सिवनी गांव में पीडि़त बच्ची के मां के घर किराए पर रहता था। लगभग एक महीना पहले उसका ट्रांसफर दुर्ग के रक्षित केंद्र में हो गया।

महिला ने लॉकडाउन के दौरान पैसों की दिक्कत होने पर आरक्षक से पैसे उधार लिए थे। वही पैसे वापस लेने आरक्षक गुरुवार को उस महिला के घर पहुंचा था और उसी के घर में ठहरा हुआ था।

गुरुवार को रात में वह शराब पीकर लौटा और उसने महिला की डेढ़ साल की बच्ची को खुद को पापा कहने के लिए कहा। बच्ची के ऐसा नहीं कहने पर वह से सिगरेट से जलाने लगा और बीच बचाव करने आई महिला की भी बुरी तरह पिटाई कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *