ठारू पंचायत आयोजित ‘जनता के द्वार’ कार्यक्रम में विधायक केवल पठानिया ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। ठारू पंचायत के भटेछ मैदान में आयोजित जनता के द्वार कार्यक्रम में विधायक केवल सिंह पठानिया के पहुंचने पर कांग्रेस कमेटी भटेछ एवं स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया को कांग्रेस कमेटी भटेछ, बरिष्ठ राजकीय माध्यमिक पाठशाला भटेछ, पंचायत ठारू के प्रतिनिधियों द्वारा शाल-टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान विधायक के साथ एसडीएम करतार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी कंवर सिंह, एक्सईएन जलशक्ति विभाग अमित डोगरा, एकसईएन एचपीटीसीएल संदीप चौधरी, लोकनिर्माण विभाग, बिजली विभाग आरओ वन बिभाग सुमित शर्मा, डीडब्ल्यूओ नरेंद्र जरियाल आदि अधिकारी मौजूद थे।
इस अवसर पर पठानिया ने सबसे पहले लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ठारू पंचायत की स्थानीय जनता ने अपना आशीर्वाद देकर मुझे अपना सेवक चुनकर विधानसभा भेजा है। इसके लिए उन्होंने स्थानीय जनता का आभार जताया।

उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सिंह सुक्खू का विधायक क्षेत्र शाहपुर के डोहब में राजीव गांधी मॉडर्न डे बोर्डिंग स्कूल के भवन के निमार्ण के लिए 1.5 करोड़ रुपये स्वीकृति करने पर आभार जताया। पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में विकास के नए आयाम स्थापित कर  शाहपुर को मॉडर्न विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा।

पठानिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनावों के दौरान जो जनता से वायदे किये थे उनको पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू दिन-रात लगे हुए हैं। कांग्रेस की 10 गारंटियों को जल्द ही पूरा किया जाएगा। ओपीएस को लागू किया, महिलाओं को हर महीने 1500 की गारंटी को भी लागू किया जाएगा। दूध गंगा योजना को भी लागू करने पर सरकार काम में लगी है। पठानिया ने ठारू पंचायत के लोगों की कई मांगों पर मोहर लगाई।

उन्होंने कहा कि ठारू की पेयजल योजना को ठीक करके सुचारू रूप से चलाकर जनता को पानी पहुँचाया जाएगा। 89 लाख की लगत से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भटेछ को चार कमरे बनाए जाएंगे। टुन्ढू ललेटा गाँव को जोड़ने के लिए सड़क का काम जल्द ही शुरू करके गांवों को जोड़ा जाएगा। डडम्ब-दरगेला बाया भटेछ सड़क में 6 किलोमीटर टायरिंग की जाएगी। भटेच्छ् छिंज के अखाड़े को सुधारा जाएगा और एक पार्क विकसित किया जाएगा। ललेटा और बनु महादेव सड़क की सड़कों के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द की इनका निरिक्षण कर इनका स्टेस्टस बताया जाए। इसके साथ आर्युवेदिक डिस्पेंसरी भटेछ के नाम जमीन करवाकर भवन बनाया जाएगा। ठारू पंचायत के चरों महिला मंडलों को भवन बनाने के लिए एवं अन्य आर्थिक सहायता की जाएगी। भटेछ गांव के मैदान को 15 लाख से संवारा जाएगा।

इस मौके पर प्रधान सपना कपूर, उप प्रधान सुरेन्द्र ठाकुर, पचायत सदस्य रीना रानी, कमल किशोर, कुलविन्द्र सिंह, प्रिंसिपल शमशेर भारती, रणजीत सिंह, परम’ राम शर्मा, हरनारायण सिंह, कर्ण सिंह, अशोक कुमार, उप प्रधान सुरेन्द्र जम्वाल, उप प्रधान इंद्रजीत, पूर्व प्रधान लाल सिंह, जोगिंदर सिंह, मुल्तान सिंह, संजीत कुमार, मोहिन्दर सिंह गुलेरिया, उत्तम सिंह, सुंकु राम, रुमाल सिंह, प्रधान भारती देवी, प्रधान उषा देवी, प्रधान मंजिश कुमारी, विशाल जम्वाल, अजुध्या देवी, सरिता मनकोटिया, प्यार सिंह, खुशहाल सिंह, पंकज कुमार, संजीव कुमार, पवन कुमार सहित स्थानीय जनता मौजूद रही।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *