ठंड के कारण लाहौल में जमने लगा रिफाईन्ड तेल व पानी

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल  
09 दिसंबर। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी के बाद जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। शाम होते ही लोग घरों में जाने को मजबूर हैं। घाटी में रात का तापमान शून्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। झीलों-झरनों के बाद अब रसोई में रखा सरसों तेल और रिफाइंड भी जमने लगा है। प्लास्टिक के बंद पैकेटों में जमे तेल को,

तंदूर के समीप पिघलाना पड़ रहा है। यही नहीं, सरकारी आवासों, होटलों सहित घरों में पानी के नल जम गए हैं। लोग जैसे-तैसे पीने के पानी का खुद के लिए इंतजाम कर रहे हैं लेकिन मवेशियों के लिए घरों से दूर जाकर पानी ढोना पड़ रहा है। कई संपर्क मार्ग भी अभी बहाल नहीं हो पाए हैं। ऐसे में लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *