ट्रक ऑपरेटर यूनियन परवाणू ने सीएम रिलीफ फंड में भेंट किए 2.51 लाख रुपए

Spread the love

 

आवाज ए हिमाचल 

यशपाल ठाकुर, परवाणू।

समाज सेवा के क्षेत्र में हरदम आगे रहने वाली दी ट्रक ऑपरेटर यूनियन परवाणू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2.51 लाख रुपए की धनराशि भेंट की है। ट्रक ऑपरेटर यूनियन परवाणू के अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह की अध्यक्षता में यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को उक्त राशि का चेक भेंट किया। इस दौरान उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश गुप्ता, नगर परिषद परवाणू के पार्षद लखविंदर सिंह, ट्रक ऑपरेटर यूनियन परवाणू के अड्डा इंचार्ज सुखदेव सिंह सुक्खा समेत अन्य लोग शामिल थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्रक ऑपरेटर यूनियन परवाणू द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 2.51 लाख रुपए की धनराशि भेंट करने के लिए बावा हरदीप सिंह समेत यूनियन के समस्त सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीएम रिलीफ फंड की तरफ से गरीब व बेसहारा लोगों की मदद की जाती है, इसके अलावा आपदा व किसी दुर्घटना के दौरान भी यह राशि काम आती है। ऐसे में इस कोष में अपना योगदान देना पुण्य का कार्य है।

यूनियन की तरफ से बावा हरदीप सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को बताया की ट्रक ऑपरेटर यूनियन परवाणू हर समय सरकार की व समाज की मदद करती आ रही है। उन्होंने कहा की यूनियन द्वारा आगे भी हर तरह की मदद समाज के लिए की जाती रहेगी। बता दे की बावा हरदीप सिंह ट्रक यूनियन परवाणू के अध्यक्ष होने के साथ साथ प्रदेश इंटक अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस महासचिव की जिम्मेदारी भी संभाले हुए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *