टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने दर्ज की अपने नाम दूसरी जीत

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल 

27 जुलाई । टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने पदक जीतने की उम्मीद बनाए रखी है। भारत ने आज अपने तीसरे हॉकी मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्पेन को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हरा दिया। भारत को इस मुकाबले में जीत दिलाने में रुपिंदर पाल और सिमरनजीत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

टीम इंडिया की तरफ से रुपिंदर पाल ने दो और सिमरनजीत ने एक गोल दागा। इससे पहले भारत को दूसरे हॉकी मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अपने पहले हॉकी मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज की थी। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *