टुंडू गांव में पुलिया बनने से दूर हुई समस्या, ग्रामीणों ने केवल पठानिया का जताया आभार

11 अप्रैल: शाहपुर उपमंडल की पंचायत ठारू के गांव टुंडू में सड़क पर पुलिया बनने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस कार्य के लिए ग्रामीणों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार व्यक्त किया है।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क के एक मोड़ पर चौड़ाई कम होने के कारण बड़े वाहनों को गुजरने में काफी दिक्कत होती थी। यहां तक कि बस चालक भी गांव में बस लाने से कतराते थे।

कुछ दिन पहले केवल सिंह पठानिया गांव के एक समारोह में पहुंचे थे, जहां लोगों ने उनके समक्ष यह समस्या रखी। उन्होंने तुरंत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए।

इसके बाद विभाग ने मौके पर नाली में पुलिया डालकर सड़क की चौड़ाई बढ़ा दी, जिससे आवाजाही अब सुगम हो गई है।

इस कार्य के लिए स्थानीय निवासियों ने विधायक का धन्यवाद जताते हुए प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *