टाहलीवाल बाजार में चोरी: दुकान का ताला तोड़ नकदी व सामान ले उड़े चोर

12 मार्च: ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के टाहलीवाल बाजार में मंगलवार रात एक दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया।

दुकानदार अभिषेक निवासी कुंगड़त ने पुलिस थाना टाहलीवाल में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार रात के समय तीन लोग दुकान के पास पहुंचे, जिनमें से दो अंदर घुसकर चोरी करने लगे जबकि एक व्यक्ति बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा।

चोर दुकान से करीब 20 हजार रुपए नकदी और लगभग 30 हजार रुपए का सामान ले गए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और मामले की जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *