टांडा में रेजिडेंट डॉक्टरों ने की 2 घंटे की अनिश्चित काल हड़ताल

Spread the love
आवाज ए हिमाचल
गौरव कौशिक, कांगड़ा
7 दिसंबर: डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा एवं अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों ने 2 घंटे की हड़ताल की जिसमें उन्होंने नारेबाजी करने के उपरांत पूरे मेडिकल कॉलेज में एक रैली भी निकाली। इसके उपरांत रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन टांडा के महासचिव डॉक्टर अभिमन्यु पटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नीट पीजी की काउंसलिंग को अस्थाई रूप से आगे बढ़ा दिया गया है जिसके कारण नया पोस्ट ग्रेजुएट बैच ज्वाइन नहीं कर पा रहा है और पहले से ही कम रेजिडेंट डॉक्टरों पर कार्य का बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले ही नीट पीजी 6 महीने लेट हुआ है और अब काउंसलिंग को बार-बार स्थगित किया जा रहा है। इसके लिए वह 2 घंटे की अनिश्चित  कॉल पर जाने का फैसला लिया है।            डॉक्टर ने बताया कि यह 2 घंटे की हड़ताल फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन इंडिया के आह्वान पर की जा रही है । इसकी सूचना उन्होंने कॉलेज के प्रधानाचार्य को हड़ताल से पूर्व दी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस हड़ताल में आपातकालीन विभाग, कोविड-19, लेवर रूम में पहले की तरह ही रेजिडेंट डॉक्टर अपनी सेवाएं दें.रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस हड़ताल करने से दुःख हो रहा है कि वह अपनी सेवाएं अस्पताल में नहीं दे रहे लेकिन 9:30 से 11:30 बजे तक की इस हड़ताल के उपरांत वह अपना कार्य सामान्य रूप से करेंगे तथा खाना खाने के समय में भी अपनी सेवाएं रोगियों को देते रहेंगे ताकि उपचार में बाधा न हो। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि काउंसलिंग को फास्ट ट्रैक करके अति शीघ्र रेजिडेंट डॉक्टर के नए बैच को स्वीकृति दी जाए ताकि देश भर में हो रही इस हड़ताल को जल्दी समाप्त किया जा सके। इस हड़ताल में दर्जनों रेजिडेंट डॉक्टरों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *