झंडूता में किराए के कमरे में मिला स्कूल कर्मचारी का शव, जांच में जुटी पुलिस

1 अप्रैल: बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल में एक स्कूल कर्मचारी का शव किराए के कमरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोपाल चंद निवासी सलोआ (तहसील नयना देवी) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि गोपाल चंद शहीद अश्विनी कुमार स्मारक राजकीय माध्यमिक पाठशाला झंडूता में चौकीदार के पद पर कार्यरत था और झंडूता में ही किराए के कमरे में रह रहा था।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े 3 बजे मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा खोला तो वह अंदर मृत अवस्था में मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

एसपी बिलासपुर संदीप धवल के अनुसार, मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *