ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस का परीक्षा परिणाम जारी

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल

15 अक्तूबर। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षा में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली जोन के मृदुल अग्रवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया है जबकि लड़कियों में दिल्ली जोन की काव्य चोपड़ा ने सबसे ज़्यादा अंक लिए हैं। जेईई एडवांस 2021 का आयोजन संस्थान आईआईटी खडग़पुर है, जिसने परिणाम के साथ ही फाइनल आंसर लिस्ट भी जारी कर दी है।

आईआईटी खड़गपुर ने 3 अक्तूबर को जेईई एडवांस 2021 परीक्षा आयोजित की थी। इसके बाद 10 अक्तूबर को आंसर-की जारी की गई और छात्रों को आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया। छात्रों को 11 अक्तूबर तक का समय दिया गया था। परीक्षा में कुुल एक लाख 41 हजार 699 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 41 हजार 862 ने परीक्षा पास की इनमें छह हज़ार 452 छात्राएं हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *