जोगेंद्रनगर के तहत जमानत पर रिहा चल रहे एक आरोपित से 1.20 किलोग्राम चरस के साथ पकड़ा

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

11 मार्च। पुलिस थाना जोगेंद्रनगर के तहत जमानत पर रिहा चल रहे एक आरोपित से 1.20 किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपित की पहचान विद्या सागर निवासी छुंछल बल्ह के रूप में हुई है। जोगेंद्रनगर पुलिस ने घटासनी के पास नाका लगाया हुआ था। टीम में थाना प्रभारी संदीप शर्मा सहित मुख्य आरक्षी अशवनी, संजय और अजय बरवाल शामिल थे। आरोपित ने अपने सामने पुलिस को देखा तो वह घबरा गया। पुलिस ने उसे रोका तो उसके पास से 1.20 किलो चरस बरामद हुई।

विद्यासागर पहले भी चरस रखने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है और जमानत पर चल रहा था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया पुलिस टीम ने एक आरोपित को 1.20 किलो चरस के साथ पकड़ा है। आरोपित पहले 500 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया था। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *