जोगिंद्र नगर में भी दिखा डॉक्टरों की हड़ताल का असर: मरीज परेशान

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

जतिन लटावा,जोगिंद्र नगर

28 जून। सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर में के  डॉक्टरों द्वारा  एनपीए को बेसिक पे में न जोड़ने तथा पंजाब सरकार द्वारा डॉक्टरो का एनपीए 25 से 20 प्रतिशत करने को लेकर सोमवार को दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन के रूप में हड़ताल की। इस दौरान अस्पताल में आने वाले सैकड़ों मरीजों को डॉक्टरों की इस हड़ताल का खामियाजा भुगतना पड़ा। सुबह 9:30 से लेकर 11:30 बजे तक चली डॉक्टरों की स्ट्राइक के दौरान जोगिंदर नगर क्षेत्र सहित दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले सैकड़ों मरीजों को 2 घंटे तक अपनी बीमारी को दिखाने के लिए इंतजार करना पड़ा। इस दौरान बहुत सारे मरीजों ने डॉक्टरों की इस हड़ताल को लेकर नाराजगी भी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *