जोगिंद्र नगर में कांग्रेस एकजुट होकर चलेगी तो उसे कोई भी नहीं हरा पाएगा: राठौर

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

                जतिन लटावा, जोगिंद्र नगर

29 जून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर आज फतेहपुर जाते-जाते जोगिंद्र नगर में कांग्रेस  की नब्ज टटोल गए।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ भी पड़ाया।उन्होंने कहा कि अगर जोगिंदरनगर में कांग्रेस एकजुट होकर कार्य करती है तो वे शर्तिया जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि जब- जब जोगिंदरनगर में कांग्रेस में एकजुटता की कमी आई है तब तब यहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है।उन्होंने कहा की हाल ही में होने जा रहे मंडी  लोक सभा के चुनावों में यदि जोगिंदरनगर कांग्रेस एकजुट होकर कार्य करती है तो यहां से कांग्रेस को बढ़त लेने से कोई भी नहीं रोक सकता है।

राठौर ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश भाजपा सरकार ने जो घोटाले किए है अब वे धीरे धीरे प्रदेश की जनता के सामने आ रहे है। आज प्रदेश में जो मेकशिफ्ट हस्पतालों का निर्माण हो रहा है,उनमें भी जमकर  भ्रष्टाचार  हो रहा है।महंगाई आसमान छू रही है आम लोंगो का जीना मुश्किल हो गया है।कोरोना काल में भाजपा ने लोंगो की मदद करने की जगह अपने लोंगों को फायदा पहुँचाया है। नगर निगमों के चुनावों में भाजपा ने धनबल का जमकर दुरप्रयोग किया, उसके बाद भी उन्हें सिर्फ दो नगर निगमों पर ही संतोष करना पड़ा है ।आज जमकर जमाखोरी का बोल बाला है। पूंजीपतियों को लाभ दिया जा रहा हैं । उन्होंने कोरोना काल में लोंगों की सहायता करने के लिए कार्यकर्ताओं की होसला अफजाई की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पुराने लोंगों को साथ लेकर आगे बढ़ें। संगठन को आगे ले जाने में युवाओं का अहम् रोल होता है जितने युवा संगठन से जुड़ेंगे संगठन उतना अधिक मजबूत होगा मेरे दरवाजे सभी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा खुले है।  संगठन में में कोई भी कार्यकर्ता छोटा बड़ा नहीं होता है सब बराबर होतें है।उन्होंने कहा कि राकेश चौहान कांग्रेस के एक सच्चे सिपाही है तथा उनके द्वारा उप चुनाव के लिए किए गए आवेदन पर पूर्ण रूप से गोर किया जाएगा,बाकि हाई कमान का जो भी निर्णय होगा वो सर्व मान्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *